भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में भिलाई-3 मंडल की बैठक संपन्न, एक बूथ–10 यूथ’ अभियान को लेकर बनी रणनीति
अनिता मिश्रा /दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) भिलाई-3 मंडल की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में मंडल के सभी 22 वार्डों से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान आगामी नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रत्येक वार्ड में 10-10 युवा कार्यकर्ताओं की टोली गठित करने का निर्णय लिया गया। ये टीमें आगे चलकर शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगी। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे ‘एक बूथ–10 यूथ’ अभियान को निर्धारित समय सीमा में पूरा करते हुए प्रत्येक बूथ पर सक्रिय एवं समर्पित युवा टीम तैयार करें। जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और बूथ स्तर की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीतियों एवं जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल महामंत्री समीर अग्रवाल, शुभम चिंचुलकर, सौरभ चटर्जी, तुषांत वर्मा, अर्पणा मुखर्जी, भूपेश द्विवेदी, संदीप पाली, गीता वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, नीतीश राय, यशवंत सिंह, निशांत जोशी, शिवा सोना, बैसाखु यादव, संजू मानिकपुरी एवं सतीश साहू मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


