ब्रेकिंग न्यूज़

प्रॉपर्टी डीलर लखन सिंह पर FIR दर्ज, बंदूक की नोक पर जमीन हड़पने और अवैध प्लॉटिंग के गंभीर आरोप मोहन नगर थाना में मामला दर्ज, पीड़ित ने जान-माल की सुरक्षा की लगाई गुहार; पुलिस ने शुरू की जांच

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दुर्ग। दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर लखन सिंह (निवासी डिपरा पारा, पोटिया रोड, वार्ड क्रमांक 39) के खिलाफ जमीन हड़पने, धमकी देने और अवैध प्लॉटिंग के आरोपों को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता प्रविन्दर सिंह चाने (निवासी मालवीय नगर, दुर्ग) ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उनकी जमीन को कम कीमत में हासिल करने के लिए बंदूक की नोक पर दबाव बनाया और जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। शिकायत के अनुसार, लखन सिंह ने अपने कार्यालय में बुलाकर लाइसेंसी बंदूक दिखाते हुए सरकारी मूल्य पर रजिस्ट्री कराने तथा बाजार मूल्य की राशि बाद में देने का दबाव बनाया। आरोप है कि दस्तावेज पढ़ने का अवसर दिए बिना हस्ताक्षर करवाए गए और रजिस्ट्री की प्रति भी उपलब्ध नहीं कराई गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में व्हाट्सएप संदेशों और फोन कॉल के माध्यम से झूठे मामलों में फंसाने तथा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी गईं। शिकायत में लखन सिंह पर बड़े पैमाने पर अवैध प्लॉटिंग, खसरा नंबरों में कथित हेरफेर और फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से जमीनों की खरीद-बिक्री करने के भी आरोप लगाए गए हैं। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मोहन नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर क्रमांक 0533 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 एवं 351(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button