एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जुनवानी में हुआ वृक्षारोपण
भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने 5 हजार पौधे लगाने का लिया संकल्प, जरूरतमंदों को बांटे छाते

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। भिलाई। जुनवानी, भिलाई में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं छाता वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता कन्हैया सोनी प्रमुख रूप से शामिल हुए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के साथ समाजसेवा का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में भाजपा सुपेला मंडल अध्यक्ष दीपक भोंडेकर, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के प्रचार-प्रसार मंत्री सुभाष शर्मा सहित भवानी शंकर जनकल्याण सेवा समिति के पदाधिकारी एवं 100 से अधिक मातृशक्ति उपस्थित रहीं। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरा-भरा वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से 5,000 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण के साथ पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाकर ही आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण दिया जा सकता है।वहीं बारिश के मौसम को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को छातों का वितरण भी किया गया। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक सेवा का संदेश दिया गया। भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृशक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त करने का संकल्प है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से पौधे लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं समाजसेवा को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
Subscribe to my channel


