भिलाई। रियल एस्टेट एसोसिएशन दुर्ग-भिलाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जमीन के शासकीय मूल्यों सहित रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े विषयों को लेकर पूर्व में किए गए संघर्ष एवं आंदोलनों की समीक्षा की गई। सदस्यों ने कहा कि संगठित प्रयासों से ही व्यापारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान संभव है। बैठक में जमीन व्यापारियों के लिए कार्यालय की व्यवस्था करन तथा पांच डिसमिल से कम भूमि की रजिस्ट्री पुनः प्रारंभ कराने की मांग शासन-प्रशासन के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया।नवीन कार्यकारिणी में आशीष जैन अध्यक्ष, आशीष वर्मा, त्रेमन साहू एवं जयंत सोनी उपाध्यक्ष, सुनील गुप्ता कोषाध्यक्ष, हरिहर देवांगन सचिव, भागचंद जैन एवं संदीप चंद्राकर सहसचिव तथा महावीर शर्मा एवं रमेश शर्मा संरक्षक बनाए गए। अन्य पदों का निर्धारण आगामी बैठक में किया जाएगा।बैठक में तरुण वेगढ़, अजय चंद्राकर, योगेश साहू, अमर बत्रा, नवनीत चंद्राकर, आशीष मिश्रा, आलोक सुराना, संदीप चंद्राकर, नरेंद्र निषाद, नीलेश बाफना, मनीष चौपड़ा, भागचंद जैन, संजय वर्मा, बलराम यादव, अवनीकांत सिंह, मुकेश ओसवाल, दीपक पंडा, उमेश देवांगन, भूपेश साहू, महेंद्र साहू, अजीज खान, विनय देवांगन, चंद्रशेखर साहू, विनय मिश्रा, स्वतंत्र सिंह, मुन्ना गन्धर्व, संतोष साहू, अरुण मंडल, लौरेंस डिसूजा, तुषार पाटिल एवं एकनाथ राजपूत सहित बड़ी संख्या में रियल एस्टेट व्यवसायी उपस्थित रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने तथा व्यापारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का संकल्प लिया।
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। वेंकटेश्वर टॉकीज में प्रदर्शित हिंदी फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म देखने के लिए दर्शकों की अच्छी भीड़ पहुंच रही है। फिल्म में इमोशनल ड्रामा, कॉमेडी और हंसी-मजाक का शानदार मेल देखने को मिल रहा है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म का गीत ‘कर ले शादी, कर ले शादी’ भी दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है। दर्शकों का कहना है कि फिल्म मनोरंजन से भरपूर है और परिवार के साथ देखने लायक है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक आकाश आदित्य लामा हैं। फिल्म में अभिनेत्री खुशाली कुमार ने शानदार अभिनय किया है। वहीं महेश मांजरेकर ने पिता की भूमिका में प्रभावशाली अभिनय किया है। अभिनेता पियूष मिश्रा का अभिनय भी दर्शकों को पसंद आ रहा है। फिल्म के शो के दौरान प्रशांत कुमार शिरसागर, उषा क्षीरसागर, मनोज ठाकरे, भारती देशमुख, दिलीप शर्मा, ब्रह्मानंद राव डॉक्टर दिलीप सहित हाउसिंग बोर्ड श्री साईं मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। सभी ने फिल्म की प्रशंसा करते हुए कलाकारों के अभिनय और फिल्म की कहानी की सराहना की। दर्शकों ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक एवं पूरी टीम को शानदार फिल्म के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
Subscribe to my channel


