ब्रेकिंग न्यूज़

रियल एस्टेट एसोसिएशन दुर्ग-भिलाई की नई कार्यकारिणी गठित

आशीष जैन बने अध्यक्ष, पांच डिसमिल से कम भूमि की रजिस्ट्री शुरू कराने की मांग उठी

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। भिलाई। रियल एस्टेट एसोसिएशन दुर्ग-भिलाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जमीन के शासकीय मूल्यों सहित रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े विषयों को लेकर पूर्व में किए गए संघर्ष एवं आंदोलनों की समीक्षा की गई। सदस्यों ने कहा कि संगठित प्रयासों से ही व्यापारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान संभव है। बैठक में जमीन व्यापारियों के लिए कार्यालय की व्यवस्था करने तथा पांच डिसमिल से कम भूमि की रजिस्ट्री पुनः प्रारंभ कराने की मांग शासन-प्रशासन के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया।नवीन कार्यकारिणी में आशीष जैन अध्यक्ष, आशीष वर्मा, त्रेमन साहू एवं जयंत सोनी उपाध्यक्ष, सुनील गुप्ता कोषाध्यक्ष, हरिहर देवांगन सचिव, भागचंद जैन एवं संदीप चंद्राकर सहसचिव तथा महावीर शर्मा एवं रमेश शर्मा संरक्षक बनाए गए। अन्य पदों का निर्धारण आगामी बैठक में किया जाएगा।बैठक में तरुण वेगढ़, अजय चंद्राकर, योगेश साहू, अमर बत्रा, नवनीत चंद्राकर, आशीष मिश्रा, आलोक सुराना, संदीप चंद्राकर, नरेंद्र निषाद, नीलेश बाफना, मनीष चौपड़ा, भागचंद जैन, संजय वर्मा, बलराम यादव, अवनीकांत सिंह, मुकेश ओसवाल, दीपक पंडा, उमेश देवांगन, भूपेश साहू, महेंद्र साहू, अजीज खान, विनय देवांगन, चंद्रशेखर साहू, विनय मिश्रा, स्वतंत्र सिंह, मुन्ना गन्धर्व, संतोष साहू, अरुण मंडल, लौरेंस डिसूजा, तुषार पाटिल एवं एकनाथ राजपूत सहित बड़ी संख्या में रियल एस्टेट व्यवसायी उपस्थित रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने तथा व्यापारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button