ब्रेकिंग न्यूज़

विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य रैली, पारंपरिक वेशभूषा में उमड़ा आदिवासी समाज

विधायक देवेंद्र यादव हुए शामिल, माता रानी की पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि की कामना की

भिलाई। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भिलाई में आदिवासी समाज द्वारा भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा और बच्चे शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा, लोक संस्कृति और आदिवासी परंपराओं की झलक ने आयोजन को आकर्षक बना दिया। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी आदिवासी समाज के इस आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने समाजजनों के साथ माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं सभी के खुशहाल जीवन की कामना की। इसके बाद वे रैली में शामिल हुए और समाज के लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चले। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पहचान की मजबूत नींव है। समाज की समृद्ध परंपराएं, कला, संस्कृति और जीवनशैली प्रदेश की पहचान को और मजबूत बनाती हैं। विश्व आदिवासी दिवस अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को याद करने और उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का अवसर है।उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के विकास और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखते हुए नई पीढ़ी को शिक्षा, रोजगार और विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। रैली में पारंपरिक वेशभूषा में सजे महिला-पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विधायक ने समाजजनों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और आयोजन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। आयोजन ने सामाजिक एकता, भाईचारे और आदिवासी संस्कृति के गौरव का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button