शक्ति केंद्रों की बैठकों में चुनावी तैयारियों पर मंथन, जिला प्रभारी रामजी भारती ने दिया बूथ मजबूती का मंत्र
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई-3। भारतीय जनता पार्टी भिलाई-3 मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 14, 15 एवं 16 के अंतर्गत सोमनी, गनियारी, मोरीद, सिरसा कला एवं सिरसा भाटा में शक्ति केंद्रों की मासिक बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में भाजपा भिलाई जिला प्रभारी रामजी भारती की विशेष उपस्थिति रही। बैठकों में आगामी भिलाई-चरोदा नगर पालिक निगम चुनाव को लेकर बूथ स्तर की तैयारियों, जनसंपर्क अभियान और संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।जिला प्रभारी रामजी भारती ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। आगामी चुनाव में प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क बढ़ाना होगा। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी चुनाव में भाजपा की विजय के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सुषमा जेठानी, उपकार चंद्राकर, प्रेमलाल साहू, मनोज तिवारी, मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, सतीश साहू, दिलीप पटेल, राम खिलावन वर्मा, सीता साहू, राधेश्याम वर्मा, विपिन चंद्राकर, अग्रलाल जोशी, श्यामसुंदर जायसवाल, समीर अग्रवाल, तुलसी ध्रुव, रवि नाहर, कृष्ण कुमार वर्मा, राजकुमार साहू, बालमुकुंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


