जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए डॉ. आंबेडकर शिक्षा मित्र सोसायटी का सराहनीय प्रयास
महादेव कावरे ने की संस्था के कार्यों की प्रशंसा, दिलीप वासनीकर ने शैक्षणिक उत्थान को बताया सामाजिक-आर्थिक विकास का आधार

भिलाई। डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के प्रेरक संदेश ‘पे बैक टू द सोसायटी’ को चरितार्थ करते हुए डॉ. आंबेडकर शिक्षा मित्र सोसायटी भिलाई द्वारा जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करने का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में 9 अगस्त 2026 को आयोजित गरिमामय समारोह में पूर्व आईएएस एवं पूर्व संभागायुक्त महादेव कावरे तथा विभागीय जांच आयुक्त दिलीप वासनीकर द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत जरूरतमंद विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस दौरान मयंक चन्द्रिकापुरे को 20 हजार रुपये, सृष्टि मेश्राम को 10 हजार रुपये तथा पूर्वी ऊके को 10 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर महादेव कावरे ने कहा कि निर्धन एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करना अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने संस्था के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।दिलीप वासनीकर ने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का शैक्षणिक उत्थान ही समाज के सामाजिक एवं आर्थिक विकास का मजबूत आधार बन सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. आंबेडकर शिक्षा मित्र सोसायटी भिलाई के अध्यक्ष अजय गणवीर ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के ‘पे बैक टू द सोसायटी’ के संदेश को धरातल पर साकार करना ही संस्था का प्रमुख मिशन है। समारोह में भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई के अध्यक्ष विनोद वासनिक, वरिष्ठ समाजसेवी अशोक ढवले, डॉ. आंबेडकर शिक्षा मित्र सोसायटी के कोषाध्यक्ष सुभाष बंसोडकर सहित संजय मेश्राम, संतोष खापर्डे, किरण सुखदेवे, सिंधु वैद्य, नेहा सोनकामले, कविता जामुलकर, अनामिका रंगारी, सुनंदा गजभिए, निवेदिता महेश्वर, प्रतिभा बंसोड, रमेश बारसागडे, के.के. बंसोड, किरण वैद्य, प्रदीप सोमकुंवर, सतीश पगारे, जालेन्द्र ऊके सहित सोसायटी एवं भारतीय बौद्ध महासभा के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


