भिलाई: सत्संग के माध्यम से व्यापार और जीवन में सकारात्मक विकास
दीपक कुमार। न्यूज़ 20 भारत

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग/भिलाई। भिलाई के चेंबर कार्यालय में हरे कृष्णा हरे कृष्णा के सदस्यों द्वारा कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायी सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जीवन में सकारात्मक सोच, संस्कार, अनुशासन और कार्य के प्रति समर्पण के महत्व पर सुंदर एवं सारगर्भित उद्बोधन दिया गया।
सत्संग के माध्यम से व्यापारियों एवं कर्मचारियों को जीवन में आध्यात्मिक चिंतन की उपयोगिता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में कहा गया कि सत्संग और आध्यात्मिक चिंतन व्यक्ति के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। इससे कार्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है और कार्यक्षेत्र में आपसी सहयोग, प्रेम, सद्भाव तथा अनुशासन का वातावरण विकसित होता है। साथ ही सकारात्मक सोच व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि व्यापार केवल लाभ कमाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और कर्मचारियों के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी माध्यम है। ऐसे आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी आयोजनों से व्यक्ति अपने जीवन और कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। ऐसे आयोजन समाज एवं व्यापारिक क्षेत्र में संस्कार, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के साथ व्यक्ति को जीवन तथा कार्य में बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं। इस मौके पर चेंबर के मुख्य सलाहकार कन्हैया सोनी सहित अन्य सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


