ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली नगर मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा, 350 स्कूली बच्चों ने लगाए भारत माता की जय के नारे

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी वैशाली नगर मंडल द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत वार्ड क्रमांक 24 स्थित हनुमान मंदिर से हुई। जिला संयोजक पूनम शुक्ला, सह-संयोजक रश्मि सिंह एवं भारती साहू तथा मंडल अध्यक्ष शशि भगत के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में करीब 350 स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “जय हिंद” के नारे लगाए। देशभक्ति गीतों के साथ हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में निकली यात्रा से पूरे मार्ग पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का माहौल बना रहा। बच्चों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगे के प्रति सम्मान और देश की एकता-अखंडता का संदेश दिया।यात्रा में वैशाली नगर विधायक रिंकेश सेन, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक तथा पार्षद प्रदीप सेन एवं पार्षद स्मिता दौड़के मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने बच्चों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर मोतीलाल श्रीवास्तव, दिलीप अग्रवाल, जिला युवा मोर्चा महामंत्री विनय सेन सहित भाजपा पदाधिकारी तथा मंडल महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और किसान मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button