नगरिया मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के नारों से गूंजा क्षेत्र
महेंद्र सिंह/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

कासगंज/नगरिया। भारतीय जनता पार्टी नगरिया मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ मथुरा-बरेली मार्ग स्थित एक निजी मैरिज होम से क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष खूब सिंह लोधी, मंडल प्रभारी संजय पुंढीर एवं मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। तिरंगा यात्रा मथुरा-बरेली मार्ग से होते हुए पुलिस चौकी नगरिया तक पहुंची। यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं और युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय”, “कश्मीर हो या गुवाहाटी, अपना देश अपनी माटी” जैसे जोशीले नारे लगाए। डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों ने माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया, वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं ने विद्यालय घोष के साथ तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का रंग भर दिया। यात्रा का जगह-जगह समाजसेवी एवं स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा और जलपान के माध्यम से जोशीला स्वागत किया। स्वागत करने वालों में व्यापारी नेता सुरेश गुप्ता, सोनू गौर, प्रेम साहू, मूलचन्द्र जर्राह, मुनेन्द्र राघव, अनुज गौर, पूर्व प्रधान सूरजपाल कश्यप, सत्यवीर शर्मा, मनोज शर्मा, वसीम खान सहित अन्य लोग शामिल रहे। यात्रा में मंडल महामंत्री देवेंद्र पचौरी, राजकुमार कश्यप, राजकुमार यादव, अभय प्रताप सोलंकी, रवि दिवाकर, रवि चोपड़ा, अमन साहू, ओम सिंह सागर, अभय प्रताप चौहान, वीरेश लोनिया, रामू सोलंकी, राजबहादुर बघेल, बबलू बघेल, विक्रम राजपूत, केशव सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


