ब्रेकिंग न्यूज़

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर कारसेवकों का सम्मान, शाल-श्रीफल भेंट कर किया अभिनंदन

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं महान राष्ट्रवादी नेता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 1992 में भिलाई से अयोध्या धाम गए कारसेवकों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर कारसेवकों के त्याग, साहस, आस्था और समर्पण को याद करते हुए उनका अभिनंदन किया गया। वर्ष 1992 में अयोध्या की सेवा यात्रा में शामिल रहे कारसेवकों ने अपनी राष्ट्रभावना और समर्पण का परिचय दिया था। उनके योगदान को सम्मानित करना गौरव का विषय बताया गया।कार्यक्रम में भाजपा नेता कन्हैया सोनी प्रमुख रूप से मौजूद रहे और उन्होंने कारसेवकों का सम्मान करते हुए उनके समर्पण को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि कारसेवकों का त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को देश एवं समाज के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्रवादी विचारों, आदर्शों एवं राष्ट्रसेवा के भाव को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने अटल जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए उन्हें शत-शत नमन किया।

Related Articles

Back to top button