ब्रेकिंग न्यूज़

जेएलएन अस्पताल में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच कर्मी सम्मानित

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामयी एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में चिकित्सा विभाग प्रमुख डॉ. उदय कुमार भी उपस्थित रहे। कैजुअल्टी के समीप स्थित अगस्त क्रांति उद्यान में राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के साथ ध्वजारोहण किया गया। पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने सुमधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद छात्राओं ने देशप्रेम से ओत-प्रोत आकर्षक एवं कलात्मक नृत्य की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। अस्पताल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा रैंप वॉक भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न सामाजिक एवं प्रेरणादायी संदेश दिए। समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पांच कर्मियों को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में एफ-1 वार्ड में कार्यरत ड्रेसर रोहित कुमार दहरे, कैजुअल्टी में कार्यरत राजेंद्र कुमार, कैजुअल्टी में कार्यरत योगेश सिन्हा, एमआईसीयू में कार्यरत टिकेश तथा डीएनबी छात्रावास में कार्यरत रसोइया भूषण शामिल रहे। भूषण के साहसिक कार्य की विशेष सराहना की गई। उन्होंने अस्पताल परिसर में पानी की बड़ी टंकी में डूब रहे एक बच्चे की जान अपनी जान की परवाह किए बिना बचाई थी। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान, चॉकलेट एवं बिस्किट का वितरण किया गया। अगस्त क्रांति उद्यान में आयोजित समारोह का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आकांक्षा ने आकर्षक एवं प्रभावशाली ढंग से किया।

Related Articles

Back to top button