खारून से शिवनाथ तक गूंजा हर-हर महादेव, कांवड़ियों ने किया भगवा
शिव का महाभिषेक आस्था, सेवा और सामाजिक एकता का संदेश देती भव्य कांवड़ यात्रा

भिलाई। सावन के पावन अवसर पर भिलाई से दुर्ग तक भव्य कांवड़ यात्रा एवं महाभिषेक का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने खारून नदी से पवित्र जल लेकर कांवड़ यात्रा शुरू की और भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ शिवनाथ नदी तक पहुंचे। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। भिलाई एवं दुर्ग के विभिन्न स्थानों पर कांवड़ यात्रा का श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह कांवड़ियों को फल एवं शीतल जल वितरित कर उनका स्वागत और सम्मान किया गया। शिवनाथ नदी से जल लेकर श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक एवं महाभिषेक किया। इसके पश्चात विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ आयोजन से जुड़े लोगों ने सहभागिता की।
इस पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भाजपा नेता कन्हैया सोनी, ओबीसी मोर्चा के समस्त पदाधिकारीगण, श्रद्धालुगण तथा आयोजन समिति के संयोजक उपकार चंद्राकर एवं उनके प्रमुख सहयोगीगण उपस्थित रहे। कांवड़ यात्रा ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सेवा, सामाजिक एकता तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
Subscribe to my channel


