शिवनाथ कांवड़ यात्रा में गूंजा हर-हर महादेव, हजारों शिवभक्तों ने पूरी की 33 किमी की यात्रा
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दुर्ग। सावन के पवित्र माह में रविवार को दुर्ग की धरती हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से शिवमय हो गई। शिवनाथ कांवड़ यात्रा समिति के नेतृत्व में आयोजित 33 किलोमीटर लंबी भव्य शिवनाथ कांवड़ यात्रा में जिले सहित प्रदेशभर से हजारों शिवभक्त शामिल हुए। समिति के संरक्षक उपकार चंद्राकर के नेतृत्व में निकली यात्रा में भगवा ध्वज और कांवड़ लेकर श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़े सुबह 7 बजे शिवनाथ नदी से भैरवी धाम की पीठाधीश्वर सुमरन माई, अजय शुक्ला उपाध्यक्ष आयोग, प्रकाश बजाज भाजपा प्रदेश कार्य समिति, मीना वर्मा पालिका अध्यक्ष और सुनील पटेल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भगवा ध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया। युवा, महिलाएं, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। मार्ग में विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, सांसद विजय बघेल, बिसराराम यादव, शिरीष अग्रवाल, दिव्या भसीन, महेश वर्मा, संतोष मौर्य, सूरज साहू, लोकेश पांडे, कंवरपाल सिंह, समीर अग्रवाल, गोपाल राव, वेद प्रकाश पांडे, रोहित चौधरी, आशीष बोरकर सहित भिलाई-चरोदा के पार्षदों ने कांवड़ियों का स्वागत किया। जगह-जगह भक्ति गीतों और जयघोष से वातावरण भक्तिमय रहा।
33 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर कांवड़िए शिवनाथ नदी तट पहुंचे, जहां भगवान भोलेनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद भव्य शिवनाथ आरती में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, महामंत्री अशोक सिन्हा, भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, तुलसी, विजय जायसवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा दुर्ग जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा और कन्हैया सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के संयोजक विपिन चंद्राकर ने कहा कि शिवनाथ कांवड़ यात्रा क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान बनती जा रही है। यात्रा का उद्देश्य सनातन एकता, संस्कृति जागरण और नशामुक्त समाज का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में वरुण यादव, कुलदीप शर्मा, विकास अग्रवाल, राहुल भोसले, तुलसी ध्रुव, हर्षित साहू, सुदर्शन, अनिल, महेश, अभिषेक, महेंद्र, सम्यक गगन, नितेश, शिवा, दीपराज, अजय साहू, आशीष और रोशन सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


