शिवनाथ कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, स्वास्थ्य शिविर के साथ सेवा कार्य
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। सावन के पावन अवसर पर शिवनाथ कांवड़ यात्रा समिति द्वारा उपकर चंद्राकर के नेतृत्व में भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री एवं श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति आस्था और भक्ति का उत्साह देखने को मिला। कांवड़ यात्रियों के स्वागत एवं सेवा के लिए सरयूपरीय ब्राह्मण समाज युवा प्रकोष्ठ द्वारा सुपेला चौक में विशेष सेवा अभियान चलाया गया। युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लोकेश पाण्डेय के नेतृत्व में कांवड़ यात्रियों का पुष्प एवं श्रद्धाभाव से स्वागत-वंदन किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ब्राह्मण समाज, HMGM टीम एवं श्री सिद्धिविनायक मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में कांवड़ यात्रियों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही फल, पानी एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। दूर-दराज से पैदल चलकर आने वाले श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए पैरों के दर्द निवारक स्प्रे की भी व्यवस्था की गई। सरयूपरीय ब्राह्मण समाज युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लोकेश पाण्डेय ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि भगवान शिव की भक्ति और सेवा का माध्यम है। सावन के पावन अवसर पर दूर-दराज से पैदल आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि समाज का प्रयास है कि कांवड़ यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें सेवा, सहयोग एवं अपनत्व का अनुभव मिले। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर में सहयोग करने वाले चिकित्सकों, HMGM टीम, समाज के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही सेवा कार्यों को सफल एवं व्यापक बनाया जा सकता है। सेवा अभियान में सरयूपरीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ मिश्रा, महासचिव रामखिलावन मिश्रा, दिनेश, दुर्गेश पाण्डेय, लक्की पाण्डेय, गौरव पाण्डेय, दीपक शर्मा, सुमित शर्मा, अशोक द्विवेदी, अनूप पाण्डेय, अंकित मिश्रा सहित HMGM ग्रुप की टीम से राजेश प्रसाद, विनय टंडन, प्रवीण सिंह, अक्षय सिंह, मुकेश जोशी, राहुल मांडवी, रवि जायसवाल, रौशन मराठा, दर्पण अग्रवाल, कुणाल अगासे एवं अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। सेवा शिविर के दौरान कांवड़ यात्रियों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा। आयोजकों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस सेवा अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
Subscribe to my channel


