संत रविदास जयंती पर वैशाली नगर मंडल में संत संपर्क अभियान
समरसता संकल्प अभियान के तहत पुजारियों एवं संतजनों का किया सम्मान

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं जिला संगठन के आह्वान पर संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर वैशाली नगर मंडल में “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत संत संपर्क अभियान आयोजित किया गया। अभियान मंडल प्रभारी गोपाल कृष्ण वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रभारी मनोज तिवारी, जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा खगेश कोसरिया एवं जिला महामंत्री एससी मोर्चा के मार्गदर्शन तथा मंडल अध्यक्ष शशि भगत के नेतृत्व में संपन्न हुआ।अभियान के दौरान वैशाली नगर मंडल क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों के पुजारियों एवं संतजनों से भेंट कर उनका अंगवस्त्र से सम्मान किया गया। इस दौरान संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक-सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज में एकजुटता बनाए रखने, धर्म एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आस्था और विश्वास को मजबूत करने का आह्वान किया गया। साथ ही गुरु रविदास जी के प्रेरणादायी विचार “मन चंगा तो कठौती में गंगा” को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
Subscribe to my channel


