सेंट वी.एन. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
महेंद्र सिंह/ दीपक कुमार । विशेष संवादाता

कासगंज/न्यौली। मिर्जापुर मानपुर नगरिया स्थित सेंट वी.एन. पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिका आयुषी गोस्वामी के निर्देशन में राखी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अनुपयोगी सामग्री का रचनात्मक उपयोग करते हुए आकर्षक राखियां तैयार कीं। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में योग्या चौहान एवं मोहिनी बघेल की राखी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में आव्या ठाकुर एवं दीक्षा की राखी संयुक्त रूप से प्रथम रही।इस अवसर पर विद्यालय के संचालक मनोज चौहान ने छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन के प्राचीन एवं ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व है, जिसे सभी को हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विकास शर्मा, दुष्यन्त कश्यप, आरती चौहान, नेहा साहू, निदा खान, हिमानी मौर्य, शिवा सोलंकी, नेहा चौहान, कुमकुम बघेल, विशाल सोलंकी, राजीव बरबारिया, कमल साहू, दीपिका चौहान, आकृति शर्मा, प्रियांशी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


