ब्रेकिंग न्यूज़

पवित्र श्रावण मास में बाबा कोटेश्वर नाथ के दर्शन को उमड़ा 1500 श्रद्धालुओं का समूह

भिलाई । पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर पर बाबा कोटेश्वर नाथ के दर्शन एवं पूजन-अर्चन के लिए जिला भाजपा मंत्री एवं पार्षद श्री विनोद सिंह के नेतृत्व में लगभग 1500 श्रद्धालुओं का विशाल समूह वार्ड से नगरी-सिहावा, जिला धमतरी के लिए रवाना हुआ। इस धार्मिक यात्रा में भाजपा नेता कन्हैया सोनी भी शामिल हुए और बाबा कोटेश्वर नाथ का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री मनीष पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जयघोष करते हुए भक्तिभाव के साथ यात्रा में सहभागिता की। भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने सभी श्रद्धालुओं को पवित्र श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान शिव की भक्ति एवं दर्शन से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने बाबा कोटेश्वर नाथ से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का धार्मिक यात्रा में शामिल होना हमारी आस्था, एकता और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने इस पावन आयोजन के लिए श्री विनोद सिंह एवं पूरी आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button