ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई में भाईचारे की मिसाल बनी ‘जय श्री राम’ चाइनीज गुपचुप की दुकान

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भिलाई के सेक्टर-6 स्थित जामा मस्जिद के समीप का एक दृश्य सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश देता नजर आया। मस्जिद के ठीक बाजू में लगे एक चाउमीन-चाइनीज गुपचुप के ठेले पर बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और महिलाएं पहुंचीं और पसंद के व्यंजनों का आनंद लिया। इस ठेले की खास बात यह रही कि इसका नाम ‘जय श्री राम’ चाइनीज था। धार्मिक आयोजन के दौरान भी लोगों ने इसे सहजता से स्वीकार किया और किसी प्रकार का विवाद या विरोध देखने को नहीं मिला।यह दृश्य भिलाई की उस साझा संस्कृति को दर्शाता है, जहां अलग-अलग धर्म और समुदाय के लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए मिल-जुलकर रहते हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई इस तस्वीर को लोग भाईचारे, सद्भाव और आपसी सम्मान की मिसाल के रूप में देख रहे हैं।भिलाई की यही गंगा-जमुनी तहजीब शहर की खूबसूरती है—जहां विविधता के बीच एकता और प्रेम का संदेश दिखाई देता है।

Related Articles

Back to top button