ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा जिला कार्यालय भिलाई में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, हुआ भव्य रुद्राभिषेक

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, भिलाई में भगवान भोलेनाथ की आराधना एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के उद्देश्य से पवित्र रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में लोकसभा सांसद विजय बघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला भिलाई प्रभारी रामजी भारती, जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया तथा भाजपा नेता कन्हैया सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक किया। इस दौरान भगवान महादेव से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य तथा प्रदेश की खुशहाली एवं शांति की कामना की गई। रुद्राभिषेक एवं मंत्रोच्चार से जिला कार्यालय परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया। महिला मोर्चा की बहनों, मंडल अध्यक्षों एवं जिले के विभिन्न पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने भगवान महादेव से समाज एवं राष्ट्र की सेवा करने की शक्ति प्रदान करने तथा सभी के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।कार्यक्रम के दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा और श्रद्धा एवं भक्ति का वातावरण बना रहा।

Related Articles

Back to top button