LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: मानपुर नगरिया में विद्युत विभाग पर फूटा किसानों का गुस्सा- भाकियू स्वराज

कासगंज- न्यौली: मानपुर नगरिया में विद्युत विभाग के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने एकदिवसीय सांकेतिक धरना देकर लिखित ज्ञापन में अधिकारियों को विद्युत समस्याओं के बारे में अवगत कराया राष्ट्रीय आई.टी सेल प्रमुख प्रवीन शर्मा ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा एजेंट बनाकर गांव में उपभोक्ताओं से अवैध वसूली मीटर से बिल निकालने को लेकर के करते हैं। कनेक्शन के नाम पर धांधली ट्रिपिंग की समस्या एवं लाइनमैनओ द्वारा उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार तमाम समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। इस अवसर पर मानवेंद्र सिंह विनोद कुमार साहू ग्राम सेवक मौर्य अजीत कुमार यादव ग्राम सेवक राहुल आमिर अंसारी सचिन साहू भूरा अंसारी बबलू बघेल हरिश्चंद्र राम अवतार सीता राम आदि भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


