ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

कासगंज: अमांपुर में मच्छरों से बचाव के लिए नगर पंचायत ने कराई मैलाथियान की फॉगिंग

आकाश गुप्ता। अमांपुर

कासगंज: अमांपुर बदलते मौसम और संक्रामक रोगों के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए नगर पंचायत सजग है। कस्बा में नगर पंचायत के द्वारा मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के खात्मे को मैलाथियान की फॉगिग कराई गई। वहीं संचारी रोगों से बचाव को लेकर कस्बा भर में सुबह और शाम दोनों समय साफ-सफाई की जा रही है। जिससे कस्बा में गन्दगी न रहे और संचारी रोगों से लोगों बचाया जा सके। कस्बा में फैले मक्खी, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार एवं अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला व चेयरमैन चांद अली खान के नेतृत्व में कस्बा के सभी बाजारों और वार्डों में अभियान के तहत मैलाथियान की फागिंग कराई गई। इस दौरान  ईओ दीपिका शुक्ला ने नगर पंचायत सफाई कर्मियों को दोनों शिफ्ट में सफाई कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला, चेयरमैन चांद अली खान, गोपाल बाबू शर्मा, मुकेश बाबू, सफाई निरीक्षक संजू यादव, सफाई नायक दिनेश कुमार, दीपक कुमार, हिमाचल, जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार, रोशन, चोबसिंह, रीना कुमारी आदि रहे।

 

Deepak

Related Articles

Back to top button