महाराणा प्रताप हमारे आदर्श- ठा0 बृजेंद्र सिंह गौर

कासगंज/न्यौली अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा कासगंज के तत्वाधान में मानपुर नगरिया गांव रोशन नगर में क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष ठाकुर बृजेंद्र सिंह गौर ने महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यात्रा रोशन नगर होते हुए दीपपुर बदनपुर तारापुर शेरपुर नगला छत्तर पूरनपुर सहित सैकड़ों गांवों में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। साथ में नत्थू सिंह सोलंकी रोहित सोलंकी मोहित सोलंकी इंद्रजीत सोलंकी आदेश सोलंकी आदेश सोलंकी सचिन सोलंकी निर्भय सिंह चौहान सहदेव सिसोदिया राकेश पुंडीर अभय प्रताप सिंह जसवंत सिंह अभिषेक तोमर भोले तोमर रोहित सोलंकी मोहित सोहित तो सोलंकी सोनू सोलंकी चंद्रवीर सोलंकी चंद्रभान सिंह सोलंकी चंद्रवीर सिंह कमल सिंह आदि रहे।