ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तर प्रदेश: कासगंज दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकियां

उत्तर प्रदेश/ कासगंज। गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने के लिए दूरदराज से तमाम श्रद्धालु पहुंचे। स्नान के लिए तीर्थ नगरी सोरों के समीप लहरा घाट, कछला घाट, और कादरगंज घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद दशहरा पर्व पर दान पुण्य कर एवं धार्मिक अनुष्ठान हुए।श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी काफी इंतजाम किए। सतर्कता बरतने के लिए गंगा घाटों पर जगह जगह पुलिस तैनात रही। इस दौरान पीएसी के गोताखोर सक्रिय नजर आए। स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को गहरे पानी की ओर नहीं जाने के लिए कहा गया। मानपुर नगरिया में जगह जगह श्रद्धालुओं के लिए मीठा शरबत एंव भंडारा का भी आयोजन हुआ।

Related Articles

Back to top button