ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: पटियाली सीएचसी पर मनाया तंबाकू निषेध दिवस, लोगों को तंबाकू से होने वाली हानि के बारे में किया जागरूक

लोगों को तंबाकू से होने वाली हानि के बारे में किया जागरूक

कासगंज/पटियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 31 मई बुधवार को तंबाकू निषेध दिवस मनाकर लोगों को तंबाकू से होने वाले शारीरिक, आर्थिक व सामाजिक नुकसान की जानकारी दी गई। सीएचसी पर तैनात दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी दास ने मरीजों और उनके तीमारदारों को तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि तंबाकू का सेवन करने से फेफड़ों का कैंसर, मुंह का कैंसर, लिवर कैंसर, डायबिटीज का खतरा, ह्रदय रोग जैसी अनेक बीमारियां बनती हैं।
आप सभी लोग आज से ही शपथ लें कि हमें तंबाकू का सेवन नहीं करना है। इस अवसर पर डॉ. सुलतान अहमद, ब्रजेश चौहान, डॉ अमित, आसिर अली, आकाश यादव आदि रहे।

Related Articles

Back to top button