ब्रेकिंग न्यूज़

विधुत उपकेन्द्र पर बड़े ट्रांसफार्मर की मरम्मत होने से ठप रही पूरे दिन आपूर्ति

बिजलीघर के मुख्य ट्रांसफार्मर की सर्विस के चलते 60 गांवों की आपूर्ति ठप

कासगंज/अमांपुर। भीषण गर्मी के चलते बिजली की खपत बढ़ने से अमांपुर विधुत उपकेन्द्र पर लगा पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार को ओवरहीट हो गया। इससे आपूर्ति ठप हो गई। कस्बा के 33/11 केवी उपसंस्थान विधुत उपकेन्द्र पर लगाए गए पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खामी आने के कारण उसका मरम्मत कार्य शुक्रवार की सुबह 9 बजे से शुरु किया गया। इस दौरान कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्र के 60 गांवों की विधुत आपूति पूरे दिन ठप रही। बिजली कटे रहने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। इस दौरान सबसे बड़ी समस्या पानी की हुई। देर शाम सात बजे तक मरम्मत का कार्य जारी था। बात करने पर पता चला कि रात नौ बजे तक मरम्मत कार्य पूरा होगा। जेई नीरज गौड़ ने बताया कि गर्मी के चलते लोड और बढ़ गया। इससे ट्रांसफार्मर ओवरहीट हो रहा था। उसकी सर्विस कराई जा रही है। इसके चलते शुक्रवार को पूर्वाह्न नौ बजे से आपूर्ति ठप हुई तो देर शाम तक बहाल नहीं हुई थी।

Deepak

Related Articles

Back to top button