
कासगंज/अमांपुर। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संगठन के द्वारा महा जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया। 30 जून तक कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। कस्बा के बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक हरिओम वर्मा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक कर कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकताओं को जुटने के लिए कहा। इनमें लोकसभा स्तर पर जनसभा, प्रबुद्ध सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन, इंटरनेट मीडिया वालंटियर सम्मेलन, विकास तीर्थ सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन, योग दिवस, 23 जून को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस समेत अन्य शामिल हैं। बैठक में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, दिनकर राव चतुर्वेदी, ब्लॉक प्रमुख कृष्ण प्रताप सिंह, जिला महामंत्री संजय सोलंकी, मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रताप, अभय मिश्रा, धीरज गुप्ता सर्राफ, महामंत्री मुन्नालाल जाटव, डाॅ भगवान सिंह शाक्य, राकेश शास्त्री,अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष दरवेश फौजी, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, चित्रर सिंह, महिपाल फौजी, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, पुण्य प्रताप, गौरीशंकर साहू, सुमित दुबे, एदल सिंह, महिपाल फौजी, खेत पाल, विवेक कुमार, भीमसेन कश्यप, तिर्मल सिंह, संजय वर्मा, दिनेश वर्मा आदि रहे।
Subscribe to my channel


