ब्रेकिंग न्यूज़

आईएएस परीक्षा पास कर पटियाली पहुंचे डा. दिग्विजय का हुआ अभिनंदन

कासगंज/पटियाली। तहसील क्षेत्र के गांव जिनौल निवासी रिटायर्ड आर्मी आफिसर जगनंदन सिंह चौहान के पुत्र डा. दिग्विजय सिंह चौहान ने आईएएस एग्जाम में रैंक 347 हासिल की है। इससे क्षेत्रभर में हर्ष का माहौल है। शुक्रवार को डा. दिग्विजय सिंह अपने गांव जिनौल पहुंचे। इससे पूर्व उनके स्वागत के लिए परिवार एवं क्षेत्रभर से सैकड़ों लोग पटियाली रेलवे स्टेशन पहुंच गए। जैसे ही वह पटियाली रेलवे प्लेटफार्म पर ट्रेन से नीचे उतरे, बैंड बाजों के साथ उनका स्वागत हुआ। लोगों ने फूलमाला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। यहां से वह खुली जीप में बैठकर वह कस्बा के राजतिलक गेस्ट हाउस पहुंचे, स्वागत का सिलसिला रास्ते भर चला। गेस्ट हाउस में पहुंचने के बाद युवाओं के साथ सेल्फी का दौर चला। इस मौकज पर भाजपा नेता एडवोकेट संजीव चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख धीरेंद्र चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, राजू चौहान, रहमत अली, आशीष चौहान आदि रहे।

Related Articles

Back to top button