ब्रेकिंग न्यूज़

छत से गिरे भट्टा मजदूर की इलाज के दौरान हुई मौत

कासगंज/अमांपुर। क्षेत्र के नगला प्रानसुख गांव में छत से गिरकर घायल भट्टा मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अमापुर थाना कोतवाली क्षेत्र के नगला प्रानसुख गांव निवासी जोगराज सिंह पुत्र रामबाबू उम्र 30 वर्ष भट्टा पर मजदूरी कर परिवार को पालता था। 7 जून को वह घर वापस आए थे। देर रात वो गर्मी के कारण अपने घर की छत पर सोने के लिए चले गए। छत की बाउंड्री न होने के चलते अचानक पैर फिसलने से जोगराज सिंह गली में सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। आनन-फानन में परिजन उसे प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे आगरा निजि चिकित्सक के पास ले गए। शनिवार को इलाज के दौरान जोगराज ने दम तोड़ दिया। जोगराज की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जोगराज की पांच साल पहले पूजा से शादी हुई थी। उसके एक बेटा और एक बेटी है। वहीं पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। कोतवाली प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि युवक शराब के नशे में छत से गिर गया था। युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिया भेजा है।

Deepak

Related Articles

Back to top button