ब्रेकिंग न्यूज़

केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने अमांपुर में जनसभा को संबोधित कर, नरेन्द्र मोदी के 9 साल की उपलब्धियां को बताया।

जनसभा में गिनाई भाजपा सरकार की 9 साल की खूबियां

कासगंज/अमांपुर (आकाश गुप्ता)केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे जन संपर्क महा अभियान के तहत लोकसभा क्षेत्र के अमांपुर कस्बा के एटा रोड पर स्थित प्रचीन शिव मंदिर मैदान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने कहा की मोदी सरकार द्वारा कार्यान्वित जन-कल्याणकारी नीतियों एवं प्रदेश में हुए विभिन्न विकास कार्यों अवगत कराते हुए बीते 9 वर्ष में भारत ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विकास की एक नई परिभाषा गढ़ी गई है। 70 वर्ष में जो नही हुआ वो नौ साल में हो गया। मीनाक्षी लेखी ने पिछली सरकारों पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष में जो कार्य नही हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने नौ वर्ष में कर दिखाए। महिला सशक्तिकरण हो रहा है। तो युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। देश ही नही विदेशों तक राष्ट्र का मान हो रहा है। कोविड संक्रमण काल में विपक्ष ने जनता को गुमराह किया। वैक्सीनेशन पर सवाल खड़ा किया। विपक्ष के पास मुद्दे नही है। इसलिए वह इस तरह की हरकत कर रहा है। जनता सब जानती है और सही समय पर सही निर्णय लेगी। इस दौरान केंद्र राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने जनसभा में उपस्थित जनसमूह से 2024 में फिर से तीसरी बार मोदी सरकार के लिए जनसमर्थन मांगा। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई तो लोगों से हामी भी भरवाई।ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विदेशों में भारत का डंका बजा है। उनके नेतृत्व में देश में भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है और लाभार्थियों के खाते में सीधे योजनाओं की धनराशि पहुंचाई है। किसानों से लेकर मजदूर हर वर्ग को लाभ पहुंचाया जा रहा है। सरकार ने उत्तर प्रदेश में माफिया राज को खत्म करके और जनता का शोषण करने वाले भूमाफियाओं और वंचित समाज की जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों की जमीनों को कब्जा मुक्त कराके उन जमीनों पर गरीबों और जरूरतमंदों को आवास देने का कार्य किया है। एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार ने बातें बहुत कम किए पर लेकिन धरातल पर बहुत ज्यादा काम किया है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विगत 9 वर्ष गरीबों की सेवा एवं वंचितों के सम्मान को समर्पित रहे है। सासंद राजवीर सिंह, क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने भी जनसभा को संबोधित कर जनता से सीधे संवाद किया। उन्होने प्रश्न किए और जनता से उसका जवाब पूछा। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार ने देश का विदेशों में सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने जनता से 24 में भी मोदी सरकार बनाने का संकल्प हाथ उठा कर लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कौशल साहू ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, एटा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, विधायक हरिओम वर्मा, सदर विधायक देवेन्द्र राजपूत, विधायक वीरेंद्र लोधी, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, सांसद प्रतिनिधि डाॅ केतसिंह वर्मा, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी आशू यादव, जिला प्रभारी नागेंद्र सिंह सिकरवार, जिला महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला, जिला महामंत्री संजय सोलंकी, जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, नीरज शर्मा, मंडल अध्यक्ष रूदप्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा दरवेश फौजी, बिजेश वर्मा, धीरज गुप्ता सर्राफ, मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान, मंडल अध्यक्ष अभय मिश्रा, मंडल अध्यक्ष हरिभान सिंह शाक्य, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, पुण्य प्रताप सिंह, प्रधान संजय शाक्य, प्रधान सुभाष वर्मा, प्रधान भीष्म पाल सिंह, प्रधान पुष्पेंद्र वर्मा, प्रधान शैलेन्द्र वर्मा, प्रधान रूपकिशोर वर्मा, तिर्मल सिंह, भीमसेन कश्यप, राजकुमार वर्मा, मनोज वर्मा, संजय वर्मा, दिनेश वर्मा, रूपकिशोर आदि भाजपाई मौजूद रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button