कासगंज:अमांपुर में योग दिवस के लिए शुरू हुआ अभ्यास
योग से निरोग रहने के उपायों को बताया

कासगंज/अमांपुर। कस्बा के कासगंज रोड और ब्लॉक परिसर में 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में पांच दिवसीय सामूहिक योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रणायाम व योग से शरीर को निरोग रखने के उपाय बताए। वही योग अभ्यास भी कराया गया। जिला चिकित्सालय डाॅ प्रदीप मिश्रा ने कहा कि योग करने से मन शांत रहता है। शरीर में स्फूर्ति रहती है। वही कई तरह की बीमारियों से निजात मिलती है। खंड प्रभारी परन्तप सोलंकी ने भी प्राणायाम का महत्व बताया। इस दौरान नोडल अधिकारी डाॅ राधामोहन, डाॅ सुधा महेन्द्र, एडीओ पंचायत रामनिवास वर्मा, विपिन बिहारी अग्रवाल, नगर संघचालक राकेश पाराशर, मीना चौहान, शिव सिंह वर्मा, प्रमोद गुप्ता, वीरी सिंह शाक्य, डाॅ शिवांशू अग्रवाल, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, गौरव गुप्ता, सुमित गुप्ता, आदि रहे।
Subscribe to my channel


