ब्रेकिंग न्यूज़

शील्ड देकर मेधावी छात्र को किया सम्मानित

प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्र को किया गया पुरस्कृत

कासगंज/अमांपुर के बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में आयोजित हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अव्वल रहे मेधावी छात्र शनि गुप्ता को प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी ने शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी ने बताया कि मेहनत और लगन से हर मुकाम को पाया जा सकता है और नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रीराम सोलंकी, आचार्य संजय सोलंकी, आचार्य लखमीचंद्र, आचार्य रामस्वरूप, आचार्य खुशीराम, आचार्य प्रवेश कुमार, आचार्य अमर सिंह, आचार्य अनिल कुमार ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Deepak

Related Articles

Back to top button