ब्रेकिंग न्यूज़

नीट उत्तीर्ण करने वाले तीन विद्यार्थी किए गए सम्मानित

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी लोक कल्याण सेवा समिति ने किया सम्मानित, सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे

कासगंज/अमांपुर। कस्बा में एस एन पब्लिक स्कूल परिसर में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी लोक कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नीट परीक्षा में सफल छात्र सूरज कुमार पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी ग्राम जारई, नीतेश प्रताप सिंह पुत्र हरिशंकर आर्य निवासी बढ़ारी खुर्द और रितिका वर्मा पुत्री देवेन्द्र वर्मा निवासी अमांपुर को फूलमाला पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत सम्मान किया। सभी के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हे टिप्स भी दिए गए। इस अवसर पर इन होनहारों विधार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। अध्यक्ष प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा ने कहा कि जीवन में उन्नति के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। युवाओं के कंधों पर देश का भविष्य टिका है। कड़ी मेहनत करने वाले कभी निराश नही होते है। उन्होंने बताया कि वीरांगना रानी अवंतीबाई लोक कल्याण समिति अमांपुर का मूल उद्देश्य समाज के प्रतिभाशाली और मेधावी छात्र-छात्राओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हे शिक्षित व समृद्ध कर समाज का उत्थान और विकास करना है। पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ओपरेटर ने कहा कि सभी विधार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा, लक्ष्मण सिंह ओपरेटर, पीसी वर्मा, डाॅ भगवान सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष पुष्पेद वर्मा, हरिओम वर्मा, प्यारेलाल वर्मा, प्रधान सुभाष वर्मा, राजकुमार लोधी, पंकज राजपूत, प्रधान रूपकिशोर वर्मा, नारायन वर्मा, देवेन्द्र वर्मा, प्रधान ठाकुर दास, झंण्डू सिंह लोधी, मुनेंद्र वर्मा, उत्कर्ष वर्मा आदि  रहे।

Related Articles

Back to top button