ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई सेक्टर 4 जगन्नाथ मंदिर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आशीर्वाद लेकर महाप्रसाद का किया वितरण

दुर्ग/भिलाई।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव अपने एक दिवसीय भिलाई दौरे पर रहे। सबसे पहले उन्होंने जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर महाप्रभु का आशीर्वाद लेने सेक्टर 4 जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना की और महाप्रभु से प्रदेशवासियों की शुभकामना के लिए खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया। इसके अलावा भाजपा पार्षद उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह द्वारा 101 किलो बालुशाही मिठाई का भोग वितरण अरुण साव द्वारा वितरण किया गया। भाजपा पार्षद दया सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने महाप्रसाद का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। उनके साथ भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष भी नंदन जैन मौजूद रहे। उन्होंने पूजा अर्चना कर महाप्रसाद का वितरण किया। इस दौरान भाजपा के पार्षद पूर्व नेता प्रतिपक्ष रितेश सेन, वीना चंद्राकर, सरिता बघेल, शैलजा राव,ईश्वरी नेताम, शकुंतलl साहू अन्य दर्जनों पार्षद मौजूद रहें ।

Deepak

Related Articles

Back to top button