ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: पटियाली में दो ईदगाह पर ईद उल अजहा की नमाज कराई अदा

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के रहे इंतजाम

कासगंज/पटियाली कस्बा में दो जगह ईद उल अजहा की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल अदा कराई गई। गंजडुंडवारा रोड स्थित बड़ी ईदगाह पर कारी राशिद हुसैन ने ईद उल अजहा की नमाज सुबह 7 बजे अदा कराई। वहीं स्टेशन रोड स्थित ईदगाह पर हाफिज इसरार ने 8 बजे नमाज अदा कराई। नमाज के बाद मुल्क में अमन, चैन और सलामती की दुआ मांगी गई। वहीं नमाज के दौरान दोनों ईदगाह पर एसएचओ अमरेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स तैनात रहा। दोनों ईदगाह पर सकुशल नमाज अदा कराई गई। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। जिसके बाद कब्रिस्तान जाकर दुआ फातिहा का सिलसिला चला। नगर पंचायत द्वारा कस्बा में बेहतर साफ सफाई एवं सड़क पर कलई डलवाने की व्यवस्था की गई।

Related Articles

Back to top button