ब्रेकिंग न्यूज़

अमांपुर में ईद उल अजहा की नमाज अदा कर धूमधाम से मनाई बकरीद

नमाज के दौरान मांगी खुशहाली और अमन-चैन की दुआ

कासगंज/अमांपुर । कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को हर्षोल्लास और धूमधाम से ईद उल अजहा (बकरीद) मनाई गई। कालेज रोड स्थित ईदगाह परिसर में, जामा मस्जिद, करसाना, कमालपुर, चीतरा में मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से ईदगाहों व मस्जिदों में बड़ी तादात में हजारों लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर मुल्क की सलामती व तरक्की के लिए दुआएं मांगी। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकवाद दी। घर पहुंचकर जानवरों की कुर्बानी की रस्म भी निभाई। नमाज के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। गुरुवार सुबह से ही मुस्लिम बस्तियों में चहल पहल रही। रात तक घर पहुंचकर शुभकामनाएं देने। आवाभगत और ईदी दिए जाने का सिलसिला चलता रहा। बच्चों में बकरीद को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह देखा गया। नए कपड़े पहनकर गली मोहल्लों में घुमते रहे। कस्बा में लोग सुबह 8 बजे ईदगाह पर नमाज के लिए एकत्रित हुए और इमाम अब्दुल अहद रजा ने ईदगाह के अंदर नमाज अदा कराई। इसके बाद अन्य मस्जिदों में नमाज अदा करने का सिलसिला चलता रहा। इसके साथ ही घरों पर आने वाले महमानों को पकवानों से स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसडीएम सहावर रितु सिरोही, सीओ सहावर राजू निषाद, नयाब तहसीलदार अजय कुमार, कोतवाली निरीक्षक उमेश यादव, कस्बा इंचार्ज विशेस्वर सिंह, एसआई ब्रजकिशोर सिंह, एसआई मनोज कुमार, एसआई ब्रहापाल सिंह, कस्टेबल अवधेश यादव, शशांक दुबे, शैलेन्द्र सिंह, अनुरूद्र यादव, शुभम बलियान, अखिलेश कुमार, हरीश कुमार आदि ईदगाह के बाहर तैनात रहे। सोशल मीडिया के माध्यम से लोग दिन भर ईद की मुबारकवाद देते रहे। इस दौरान शाही इमाम जामा मस्जिद मुफीजुददीन नूरी, मौलाना साजिद हुसैन, चेयरमैन चांद अली खान, लेखपाल दीपक भारद्वाज, नसीर खान, नगर अध्यक्ष शकील खान, चमन मियां, अनीस अहमद, पूर्व प्रधान अकील अहमद, मुन्ने खान, रियाज खान, नूरस्लाम फारूकी, रफन खां, अरबाज खान, बॉबी खान, छोटे मियां, बहारे मियां, आकाश गुप्ता सर्राफ, संजू यादव, हिमाचल, दिनेश कुमार, दीपक कुमार आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button