ब्रेकिंग न्यूज़

अमरनाथ यात्रा के लिए सहावर से दो दर्जन श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना

कासगंज/सहावर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मंदिर माता गमा देवी धाम से गुरुवार सुबह चौदहवीं वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था दो दर्जन अमरनाथ यात्रियों के साथ समिति के अध्यक्ष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में पूजा अर्चना कर रवाना किया गया। मंदिर के महंत आचार्य रवि कांत शास्त्री ने सभी अमरनाथ यात्रियों को तिलक, चंदन लगाकर रवाना किया। समिति के अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि मंदिर माता गमा देवी धाम से चौदहवीं वार्षिक अमरनाथ यात्रा दो दर्जन अमरनाथ यात्रियों के साथ जम्मू में स्थित भगवती नगर स्थित अमरनाथ यात्री निवास पहुंचेंगे वहां से पहले जत्थे में कानवाई के साथ चलकर जम्मू कश्मीर राज्य के दक्षिण पश्चिम में स्थित बाबा अमरनाथ के दर्शन पहलगांव के रास्ते से जाते हुए व बालटाल के रास्ते बापिस आएंगे। इस दौरान जय बाबा अमरनाथ बर्फानी, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा । इस अवसर पर अमरनाथ यात्रियों में पंकज मिश्रा, गौरी शंकर साहू,अजय वार्ष्णेय,सुमित वार्ष्णेय,बर्षा वार्ष्णेय, गिर्राज वार्ष्णेय, राहुल सिंह सोलंकी,नितिन वार्ष्णेय, सोनिया वार्ष्णेय,सतेन्द्र गुप्ता मानी,सुनीता गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता,पुष्पा गुप्ता,मलखान सिंह, बृजेश कुमार, रमेश कुमार,मोहन वार्ष्णेय, ईशू वार्ष्णेय, विजय वार्ष्णेय शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button