ब्रेकिंग न्यूज़

शहर सरकार जनता के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह: जय प्रकाश यादव

दुर्ग-भिलाई : भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के मीडिया विभाग के जिला प्रभारी एवम जिला मंत्री, पूर्व पार्षद जयप्रकाश यादव ने भिलाई शहर सरकार के उदासीन रवैया को उजागर करते हुए कहा कि नगर पालिक निगम भिलाई के कचरा गाड़ी में आम के फल स्थानांतरित किया जा रहा है! दिनांक 29 जून 2023 को नगर पालिक निगम भिलाई लिखे हुए कचरा गाड़ी टाटा एस वाहन क्रमांक CG 07,CD 1367 के गाड़ी चालक से पूछताछ करने पर पता चला कि नगर निगम के स्थानीय सुपरवाइजर के द्वारा निर्देश किए जाने पर यह काम पिछले सात-आठ महीनों से सूपरवाइज़र के निर्देश पर चल रहा है इस प्रकार खाद्य सामग्री को कचरे की गाड़ी में स्थानांतरित किए जाने से शहरवासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है! नगर पालिक निगम भिलाई का स्वास्थ्य विभाग कटघरे में खड़ा है क्योंकि नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग आए दिन शहर के छोटे-मोटे व्यवसाईयों के दुकान के आसपास गंदगी होने का हवाला देकर उनसे मोटी चालान की रकम वसूली करता है परंतु कचरे की गाड़ी में खाद्य सामग्री एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है क्या सिर्फ गरीब के जेब में डाका डालने के लिए नगर निगम जिम्मेदार है आम जनता के स्वास्थ्य के प्रति नगर निगम शहर सरकार की उदासीनता उजागर हुई है! कैंप के फल मंडी से ट्रांसपोर्ट नगर ले जा रहे एक फल की गाड़ी को भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा पकड़ा गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है क्या यह उचित है जयप्रकाश यादव ने जिलाधीश महोदय एवं नगर निगम भिलाई के आयुक्त से उचित कार्रवाई की मांग की है जिससे कि आम जनमानस के स्वास्थ्य की रक्षा हो सके!आगे जानकारी देते हुए जय प्रकाश यादव ने कहा कि प्रियदर्शिनी परिसर ,सुपेला,केम्प,लक्ष्मी नगर मार्केट,सेक्टर क्षेत्रों में सुवरो के खुले घूमने से स्वाइन फ़्लू का ख़तरा बना हुआ है ! घरों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन भी नियमित नही हो पा रहा है! सीवरेज लाइन जाम होने से जीवन दूभर हो रहा है ! नालों की सफ़ाई नही होने की वजह से डुबान क्षेत्र माडल टाऊन,कोसानाला,गांधी नगर,दीक्षित कालोनी ,प्रियदर्शिनी परिसर में बारिश में जल भराव की संभावना भी बनी हुई है! शहर सरकार द्वारा आगामी बारिश से निपटने हेतु भी कोई तैयारी नही की गई है।

Deepak

Related Articles

Back to top button