गंगा स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओ से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 7 घायल

कासगंज/ सोरों/ न्यौली। कछला घाट पर कलश विसर्जन व गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओ से भरी टैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे टैक्टर ट्राली में बैठे सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे।बतादें कि सहावर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोशन नगर के गांव गणपत नगला निवासी श्रद्धालु भागवत कथा के समापन के बाद कलश विसर्जन व गंगा स्नान करने कछला घाट गए थे। गंगा स्नान कर लौटते समय कछला चैकी के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पलटकर सड़क किनारे खेतो में जा गिरी, ट्रैक्टर ट्रॉली में दर्जन भर लोग सवार थे जिनमें से सात लोग घायल हो गये, घायलों में महेश, सोनमती, रिंकी, सतराम, अंकित, ऋषभ, राममूर्ति हैं, सभी घायल निजी वाहनों से इलाज के लिए चले गए, कछला चौकी प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि घटना उझानी थाना क्षेत्र की है सभी घायल इलाज के लिए रवाना हो गए
Subscribe to my channel


