कासगंज:अमांपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन 3 जुलाई को किया जाएगा
3 जुलाई को ऐसोसियेशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स आयोजित करेगा शिविर

कासगंज/अमांपुर। 14 जून विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में ऐसोसियेशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के तत्वावधान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 3 जुलाई को सुबह 10 बजे से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान करने के इच्छुक लोग रक्तदान करने के लिए ऐसोसियेशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री प्रमोद गुप्ता और मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता से संपर्क कर सकते है। रक्तदान करने वाले महादनी को ऐसोसियेशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स को ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। सीएमओ डाॅ अवध किशोर ने बताया कि रक्तदान के लिए लोग आगे आएं।
6 माह में एक बार कर सकते है रक्तदान
प्रभारी चिकित्सक डाॅ संदीप राजपूत का कहना है कि एक स्वस्थ व्यक्ति 6 माह में एक बार रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने के बाद रक्त बनने की प्रक्रिया तेजी से शुरू होती है। रक्तदान महादान के श्रेणी में गिना जाता है। लोग रक्तदान करने को आगे आए।
Subscribe to my channel


