प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

कासगंज/कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार बस से बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़ कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस को अपने कब्जे मे लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
एटा के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला बनुआ निवासी सुरजीत पुत्र रुकुम पाल सिंह बीती देर रात किसी कार्य से अपनी बाइक द्वारा कासगंज आ रहा था, तभी कासगंज एटा रोड स्थित गांव बाकनेर फौजी ढाबा के समीप प्राइवेट बस ने बाइक सवार सुरजीत की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायल सुरजीत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह पर भेज दिया है, साथ ही बस पुलिस के कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Subscribe to my channel


