ब्रेकिंग न्यूज़
सपाइयों ने सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का केक काटकर मनाया 50 वां जन्मदिन, दीर्घायु की कामना की

कासगंज/पटियाली। पटियाली कस्बा के नरदोली रोड स्थित प्रबुद्ध ब्राह्मण महासभा के नगर अध्यक्ष अनुराग पांडे उर्फ चंदन पांडे के आवास पर सपाइयों ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव का जन्म दिन केक काटकर मनाया। इस दौरान उनकी दीर्घायु की कामना की। सपाइयों ने इस जन्म दिन को लोक कल्याण दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया। इस अवसर फर अरविंद मौर्य तारिक अली फारुकी, शाहिद अली, ललित मिश्रा, गजेंद्र यादव, प्रवेश यादव, कुंवरपाल बघेल, अखिलेश यादव, मनोज यादव, आमिर खान, रियाकुद्दीन मंसूरी, झब्बू लाल शाक्य, सुरेंद्र शाक्य, मजीद खान, सद्दाम आदि रहे।
Subscribe to my channel


