ब्रेकिंग न्यूज़

आईआईटी व नवोदय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावियों को किया सम्मानित

आईआईटी और नवोदय चयन परीक्षा में पास होने पर जताई खुशी

कासगंज/अमांपुर। कस्बा के एस एन पब्लिक स्कूल के मेधावी विधार्थियों ने आईआईटी व जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस सफलता के मौके पर विद्यालय परिवार द्वारा विद्यालय परिसर में मेधावियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें आईआईटी परीक्षा में सफल छात्रा अंजली यादव व जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफल छात्र राजर्वधन यादव को फूलमाला पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत सम्मान किया। सभी के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हे टिप्स भी दिए गए। इस अवसर पर इन होनहारों विधार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। प्रबंधक डाॅ भगवान सिंह राजपूत ने कहा कि जीवन में उन्नति के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। युवाओं के कंधों पर देश का भविष्य टिका है। कड़ी मेहनत करने वाले कभी निराश नही होते है। प्रधानाचार्य अजय अटल ने दोनों विधार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान डाॅ बीएस राजपूत, प्रधानाचार्य अजय अटल, अभिलाख सिंह यादव, महेंद्र पाल सिंह, सुमन राजपूत, डायरेक्टर पंकज राजपूत, पुष्पेंद्र सिंह, राजकिशोर, कुलदीप यादव, दीप्ति यादव, मानसी दीक्षित, कीमती साहू, अंजिल मिश्रा, अल्फी ताहिर, सुभम तोमर, अमरकांत, रीतेश कुमार, शिवम राजपूत आदि रहे।

Related Articles

Back to top button