पीएम मोदी की सभा में भिलाई से जाएंगे हजारों कार्यकर्ता, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह को भी मिली जिम्मेदारी, तैयारी में जुटे

दुर्ग-भिलाई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को रायपुर आ रहे हैं। उनकी जनसभा भव्य होने वाली है। जनसभा को भव्य बनाने का जिम्मा भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को मिला है। प्रदेशभर से लोग आएंगे। पीएम मोदी की जनसभा के लिए भिलाई निगम के उप नेता प्रतिपक्ष व प्रदेश नगरीय निकाय प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश प्रचार मंत्री दया सिंह को भी जिम्मेदारी मिली है। दया सिंह अपनी टीम के साथ रायपुर जाएंगे। इसकी तैयारी में जुट गए हैं। दया सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश संयोजक प्रफुल्ल विश्वकर्मा के निर्देश के बाद सभी निकायों में पार्षदों को अपने-अपने क्षेत्र से लोगों को ले जाने के लिए कहा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोग नजदीक से सुनेंगे। यह हमारा सौभाग्य है कि उन्हें हम सामने से सुन पाएंगे। भिलाई निगम क्षेत्र से भी हजारों कार्यकर्ता रायपुर में आयोजित जनसभा को सुनने के लिए जाएंगे। आपको बता दें कि, इसकी तैयारी शुरू हो गई है। कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी भाजपा पार्षदों को निर्देश पार्टी संगठन की ओर से जारी हो चुके हैं।
Subscribe to my channel


