ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: अमांपुर प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर कन्या जन्मोत्सव मनाया, बेटियों को वितरित कीं बेबी किट

कासगंज/अमांपुर। कस्बा के प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला एवं बाल कल्याण विभाग के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। इसमें माताओं को सम्मानित भी किया गया। कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में 7 बालिकाओं को बेबी किट, बेबी मच्छर दानी, वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सीएचसी प्रभारी डा.संदीप राजपूत ने जन्मोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर संरक्षण अधिकारी ललितेश चौहान ने कहा कि बेटी पढ़ाओ व बेटी बचाओ योजना में विभिन्न योजनाएं संचालित है। उन्होंने कार्यक्रम में नवजात बालिकाओं के अभिवावकों को बधाई पत्र व बेबी किट देकर सम्मानित करते हुए कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में कामयाबी की ऊंचाइयों को छू रही है। सरकार द्वारा बालिकाओं को लेकर चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रभारी चिकित्सक डाॅ संदीप राजपूत ने जानकारी दी कि बेटियों को सम्मानित करने में जिला उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म को उत्साह के रूप में मनाए एवं उनकी सुरक्षा करें। बेटियों के जन्मोत्सव केक काटकर मनाए जाते है। इस दौरान प्रभारी चिकित्सक संदीप राजपूत, महिला कल्याण संरक्षण अधिकारी ललितेश चौहान, डाॅ गौरव तोमर, डाॅ संजय यादव, रवि चौहान, मनोज गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, केडी चौहान, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, आशीष मिश्रा, ग्रीस चंद्र, समेत सीएचसी स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button