ऐसोसियेशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के रक्तदान शिविर में 31 यूनिट रक्त किया गया दान
विधायक हरिओम वर्मा ने फीता काटकर किया शिविर का शुभारंभ

कासगंज/अमांपुर। ऐसोसियेशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के तत्वावधान में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमांपुर में पहली बार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 31 रक्तदाताओं ने रक्त का महादान किया। वहीं लोगों को रक्तदान करने को जागरूक किया गया। रक्तदान शिविर में पहुंचकर लोगों ने उत्साह पूर्वक रक्तदान किया। इस दौरान शाम तक 31 लोग रक्तदान कर महादानी बने। क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा संग प्रभारी चिकित्सक डाॅ संदीप राजपूत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। साथ ही रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा विधायक हरिओम वर्मा ने पहली बार आयोजित किए गए कार्यक्रम की सराहना करते हुए दूसरों की जान बचाने के लिए रक्तदान की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्त का महत्ता का ज्ञान तब होता है। जब अपना कोई रक्त की कमी के कारण जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रह हो। ऐसे में रक्तदाता फरिश्ता होता है। उन्होंने ऐसोसियेशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स अमांपुर के कार्य की सराहना भी की। प्रभारी चिकित्सक डाॅ संदीप राजपूत ने कहा कि एडीएचआर संस्था व उसके पदाधिकारियों की जितनी तारीफ की जाए कम है। एक स्वस्थ व्यक्ति कभी भी रक्तदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि कई लोग भ्रांतियों का शिकार होने के कारण रक्तदान करने से परहेज करते है। जो कि गलत है। रक्त का कोई विकल्प नही है। कासगंज ह्यूमन राइट्स के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिला महासचिव संभव जैन ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमांपुर पर ऐसोसियेशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स अमांपुर के संयोजन में पहला रक्त शिविर है। आगे भी ह्यूमन राइट्स के साथ इस तरह के कार्य करते रहेंगे। नगर मनोज गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंदों के लिए रक्तदान की आपूर्ति अब हमारी जिम्मेदारी है। रक्तदान के माध्यम से खून को संग्रहित किया जाता है। जो रक्तदान कर रहे है। उनका कार्य सराहनीय है। ऐसोसियेशन की ओर से विधायक हरिओम वर्मा, प्रभारी चिकित्सक डाॅ संदीप राजपूत, महासचिव संभव जैन, रक्तकोष प्रभारी डाॅ आनंद स्वरूप, ब्लड बैंक के स्वास्थ्यकर्मी शिवाकांत, एलडी धर्मेंद्र कुमार, वार्ड व्याय रवि कुमार, एलटी अंकिता गुप्ता, विशाल गुप्ता, और मिन्टू का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नगर सचिव प्रमोद गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, डाॅ शिवांशू अग्रवाल, गौरव कृष्ण पांडेय, डाॅ राजकुमार सविता, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, विशाल मित्तल, गौरव गुप्ता, असंतोष सविता, आशीष मिश्रा, मुनेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
रक्तदान करके ये लोग बने महादानी
अमांपुर। विपिन बिहारी अग्रवाल, आचार्य गौरव कृष्ण पांडेय, शीलेन्द सोलंकी, पुष्पेंद्र वर्मा, अनुज सोलंकी, मनोज गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, परन्तप सोलंकी, आकाश गुप्ता सर्राफ, गौरव गुप्ता, राजीव सर्राफ, सौरभ गुप्ता, संजय सिंह, संजू गुप्ता, केडी चौहान, अक्षिता गुप्ता, दीक्षा माहेश्वरी, वीरेश गुप्ता, शिवा गुप्ता, हर्षित गुप्ता, अंशु गुप्ता, राघव किशोर वशिष्ठ, विशाल मित्तल, आकाश गुप्ता, आशीष मिश्रा, ग्रीस चंद्र, प्रवीन गुप्ता, शिवम गुप्ता, मोहित गुप्ता, असंतोष आदि रहे।
Subscribe to my channel


