ब्रेकिंग न्यूज़
बारिश से भरभराकर गिरी नवनिर्मित दीवार, मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत
बारिश में निमार्णधीन घर की दीवार भरभराकर गिरी, बुजुर्ग की हुई मौत

कासगंज/अमांपुर। क्षेत्र के वीनपुर कलां में शनिवार की सुबह बारिश के चलते निर्माणाधीन मकान की दीवार भरभराकर बुजुर्ग के ऊपर गिर गई। दीवार के नीचे बुजुर्ग बुरी तरह से दब गया। चीख-पुकार मचाने पर आनन-फानन में ग्रामीणों ने निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य ले गए। जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। थाना कोतवाली क्षेत्र के वीनपुर कलां निवासी रमेश चंद्र पुत्र तोड़ी सिंह उम्र 65 वर्ष के घर का निर्माण कार्य चल रहा है। चार दिन पहले ही एक नई दीवार खड़ी की गई थी। शनिवार की सुबह बारिश के चलते नींव में पानी जाने से रोकने के लिए रमेश चंद्र मिट्टी डालने का कार्य कर रहा था। इसी समय यह दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। इसमें रमेश चंद्र मलबे में दब गए।
Subscribe to my channel


