ब्रेकिंग न्यूज़

आजाद भारत मे पहली बार मोदी सरकार ने दिया किसानों को सम्मान: राजू भैया

सांसद राजू ने नगरिया मण्डल के ताली व याकूतगंज बूथ पर किया जनसम्पर्क

कासगंज/न्यौली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे हर घर सम्पर्क अभियान के तहत एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने नगरिया मण्डल के याकूतगंज व ताली बूथ पर जनसम्पर्क कर लोगों को केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का पत्रक व बुकलेट देकर उनको योजनाओं के बारे में बताया साथ ही घर के दरवाजों पर स्टिकर लगाए एवम पार्टी के टोलफ्री नम्बर पर मिस्ड कॉल कराकर समर्थन प्राप्त किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने 9अपने 9वर्ष के कार्यकाल में अनेक अभूतपूर्व व जनकल्याणकारी कार्य किये हैं। उन्होंने तमाम योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि गरीब परिवार की महिलाओं को गैस कनेक्शन हो चाहे गाँवो में विद्युतीकरण का कार्य हो या फिर कोविड की निःशुल्क वैक्सीन हो अथवा लॉक डाउन के दौरान राशन की डबल डोज देने का काम हो चाहे प्रत्येक देशवासी का एकाउन्ट खोलने का काम हो सब मे पूरी पारदर्शिता के साथ बिना किसी भेदभाव के काम किया गया। उन्होंने किसान सम्मान निधि का जिक्र करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी सरकार ने किसानों के हितों की चिंता करते हुए उनको साल में 6 हजार रुपये सम्मान निधि देने का काम किया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष के0पी0 सिंह सोलंकी, क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजेंद्र सिंह गौर,भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान, मण्डल उपाध्यक्ष अतुल सोलंकी, अभयप्रताप सोलंकी, मण्डल महामन्त्री देवेन्द्र पचौरी, सत्यवीर कश्यप, मण्डल मंत्री विजय सोलंकी, शक्तिकेन्द्र संयोजक सत्यवीर सोलंकी, बूथ अध्यक्ष अजित सोलंकी आदि रहे।

Related Articles

Back to top button