ब्रेकिंग न्यूज़

अमांपुर में 10 घंटे की विधुत कटौती से लोग हुए परेशान।

10 घंटे बाद मिली विधुत आपूर्ति तो लोगों ने ली राहत की सांस

कासगंज/अमांपुर। कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्र में बरसात के कारण कई दिनों से गड़बड़ाई विधुत व्यवस्था शुक्रवार रात को भी धड़ाम हो गई। 33 हजार की बड़ी लाइन में ब्रेक डाउन हो जाने से रात 11 बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जो कि शनिवार की सुबह 8 बजे बहाल हो सकी। रात में विधुत आपूर्ति ठप होने से लोगों को बारिश के कारण मच्छरों के प्रकोप का सामना करना पड़ा। रात 11 बजे 400 केबीए के ट्रांसफार्मर के पास स्थित लाइन में बारिश की वजह से कई स्थानों पर फाल्ट हो जाने से केबिल में आग लग गई जिससे केबिल जल गई। वही कई स्थानों पर करंट आने की समस्या भी बनी रही। वहीं रात में अचानक 33 हजार की बड़ी लाइन के तीन झम्पर कटने से सप्लाई ठप हो गई। जिससे कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। क्षेत्र में 10 घंटे बिजली का संकट बना रहा। विधुत आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे कस्बा और 60 गांव को विधुत आपूर्ति न मिलने से लोगों ने रात जागकर काटी। मच्छरों के कारण लोग सो भी ना सके। दिन में पेयजल की भी समस्या रही। अघोषित बिजली कटौती से लोगो की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। दिन और रात में भी बार-बार ट्रिपिंग और घंटों की कटौती से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button